ब्लॉक रैंकिंग में पाकरटांड़ प्रखंड को मिला प्रथम स्थान

ब्लॉक रैंकिंग में पाकरटांड़ प्रखंड को मिला प्रथम स्थान
सिमडेगा. जिला नोडल पदाधिकारी भजमन साबुत एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक शांति मार्डी की संयुक्त अध्यक्षता में ब्लॉक रैंकिंग से संबंधित बैठक हुई. बैठक में सभी जिला प्रबंधक, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक तथा बीपीओ उपस्थित थे. बैठक में अगस्त 2025 तक की उपलब्धियों की समीक्षा की गयी. साथ ही राज्य स्तर पर निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति की तुलना की गयी. डोमेनवार समीक्षा में एसएचजी पुनर्भुगतान दर, सीएलएफ ऑडिट, वित्तीय समावेशन, कृषि एवं गैर कृषि आजीविका, आरसेटीआइ, पोषण व स्वास्थ्य, पीजेएए, जेंडर व सोशल इंक्लूजन तथा लोक ओएस प्रविष्टियों पर विशेष चर्चा की गयी. साथ ही एसवीइपी, एमइडी व जाइका परियोजनाओं की प्रगति पर भी विचार-विमर्श किया गया. समीक्षा के बाद पाकरटांड़ प्रखंड को प्रथम, बानो प्रखंड को द्वितीय व सिमडेगा प्रखंड को तृतीय स्थान दिया गया. मौके पर उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी ने तीन ब्लॉकों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया. शीर्ष ब्लॉकों को प्रगति बनाये रखने व वित्तीय समावेशन व गैर कृषि आजीविका को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया. अन्य प्रखंड केरसाई, बांसजोर, ठेठईटांगर को विशेष मार्गदर्शन दिये गये. बैठक के दौरान सभी बीपीएम को साप्ताहिक ट्रैकर अपडेट, पखवाड़ा अनुसार प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने, तकनीकी समस्याओं का समाधान व समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




