उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

Published at :04 May 2026 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

विज्ञापन

बानो. विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उवि लचरागढ़ में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि कोलेबिरा थाना प्रभारी हर्ष कुमार व विद्यालय के संरक्षक नंदकिशोर अग्रवाल, सह सचिव रिक्की अग्रवाल, अनुज साहू ने मां सरस्वती, ओम व भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया. मौके पर वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. छात्र अनूप कुमार साहू ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पांचवां स्थान हासिल किया था, उन्हें मुख्य अतिथि ने पांच हजार रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. शिखा कुमारी व सुष्मिता कुमारी को भी पांच हजार रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र दिया. नंदकिशोर अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, सेवा एवं स्वावलंबन के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और जिले में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है. मुख्य अतिथि हर्ष कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय के छात्र को जिले में पांचवां स्थान प्राप्त करना गर्व की बात है. उन्होंने विद्यार्थियों को और अधिक मेहनत कर उच्च उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया. व्यवसायी पुरुषोत्तम अग्रवाल ने छात्र अनूप साहू की आगे की पढ़ाई हेतु सहयोग करने की घोषणा की. मौके पर कोषाध्यक्ष आनंद कोठारी, सह सचिव रिकी अग्रवाल, संजय द्विवेदी, लचरागढ़ टीओपी के एएसआई जितेंद्र सिंह, अनुज साहू, संगम साहू आदि उपस्थित थे. संचालन प्रमोद पानीग्राही व धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola