शांति समिति की बैठक सह मिलन समारोह का आयोजन

Edited by VIKASH NATH
Updated:
विज्ञापन

जलडेगा थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक सह मिलन समारोह हुआ.

विज्ञापन

अवैध नशापान, गांजा कारोबार जैसी गतिविधियों पर रोक लगायें

जलडेगा. जलडेगा थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक सह मिलन समारोह हुआ. इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. बैठक में नवपदस्थापित थाना प्रभारी सकलदेव महतो का बुके भेंट कर स्वागत किया गया. ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं को सामने रखते हुए विशेष रूप से अवैध नशापान, गांजा कारोबार और हब्बा-डब्बा जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने, नियमित गश्ती बढ़ाने तथा दोषियों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया. उपस्थित लोगों ने कहा कि जलडेगा क्षेत्र की शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है. ग्रामीणों ने पुलिस को हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया.

थाना प्रभारी सकलदेव महतो ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाये रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें. बैठक में मुखिया शिशिर डांग, कल्याण गुड़िया, विमला देवी, सुभाष साहु, जगेश्वर बिंझीया, मोतीलाल ओहदार, हेमशरण सिंह, गोडवीन कंडुलना, बसंत साहू, विश्वनाथ साहू, अवध कुमार साहू, शमीमा खातुन, दिव्या लुगुन सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola