सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Oct 2025 10:08 PM
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
जलडेगा. बांसजोर थाना के जामडीह गांगुटोली पथ के लोहड़ा घाटी में बुधवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी तथा वाहन में सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार होकर बांसजोर निवासी पवन डांग व बादल मांझी जलडेगा से बांसजोर जा रहे थे. इस क्रम में लोहड़ा घाटी में बाइक चालक ने मोटरसाइकिल से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे दोनों पत्थरों से टकराते हुए दूर जा गिरे. घटना में पवन डांग की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं बादल मांझी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे ले लिया. वहीं घायलों को परिजनों द्वारा राउरकेला अस्पताल ले जाया गया.
पति ने पीट-पीट कर की पत्नी की हत्या
जलडेगा. थाना क्षेत्र के डुमरबेड़ा में शराबी पति ने पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक रतिया सिंह अपनी पत्नी 45 वर्षीय विमला देवी के साथ टिकुमटोली से दोनों शराब पीकर घर लौट रहे थे. इस दौरान रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी. आवेश में आकर पति ने जम कर पिटाई कर दी. नशे में होने के कारण पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी. बताया गया कि दोनों पति- पत्नी अपनी पांच वर्ष की बेटी को पढ़ाई के लिए टिकुमटोली में किसी शिक्षक के यहां पहुंचाने गये थे. इस दौरान दोनों ने शराब पी ली. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में ले कर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










