सड़क दुर्घटना में एक घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Sep 2025 10:23 PM
सड़क दुर्घटना में एक घायल
कोलेबिरा. सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. जानकारी के अनुसार कोलेबिरा थाना के कोलेबिरा पुराना बाजार के समीप सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय मोहम्मद तस्लीम अंसारी घायल हो गया. तस्लीम अपने मोटरसाइकिल से बानो की ओर जा रहा था. इस दौरान कोलेबिरा पुराना बाजार के समीप एक पिकअप वैन से उसकी टक्कर हो गयी, जिससे वह घायल हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसका इलाज किया गया.
शराब दुकान का उदघाटन
जलडेगा. जलडेगा मुख्य पथ स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के समीप बुधवार को देसी व विदेशी शराब दुकान खुली. दुकान के संचालक रामनिवास साहू ने कहा कि दुकान में हर तरह की शराब व बीयर उपलब्ध रहेंगे तथा सरकारी दर पर शराब की बिक्री की जायेगी. दुकान खुलने का समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक होगा. मौके पर सुभाष साहू, विनोद साहू, दीपक कुमार साहू आदि मौजूद थे.
धड़ल्ले से चल रहा है बालू का अवैध कारोबार
कोलेबिरा. कोलेबिरा प्रखंड में बालू का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है. ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध रूप से बालू का उत्खनन किया जा रहा है. बालू का उत्खनन कर सरकार काम में लगाया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों को घर बनाने के लिए बालू नहीं मिल रहा है. इसके अलावा अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभों को भी बालू नहीं मिल रहा है. इस कारण उनके आवास कई-कई महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है, जिसके चलते लाभुकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कुछ लाभुक ऊंचे दामों पर बालू खरीदने पर विवश हैं. प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिदिन अहले सुबह व शाम को बरवाडीह रोड, सारंगपानी रोड, बोंगराम रोड, बरसलोया रोड, शाहपुर रोड, श्री कोंडकेरा रोड, शिवनाथपुर रोड, लसिया रोड में बालू लेकर ट्रैक्टर को आते-जाते देखा जा सकता है. ग्रामीणों ने बताया कि जितने भी सरकारी निविदा पर कार्य हो रहे हैं, वहां पर बालू धड़ल्ले से पहुंचाया जा रहा है. कोलेबिरा में बन रहे एकलव्य विद्यालय में भी प्रतिदिन सुबह-शाम ट्रैक्टर के माध्यम से बालू पहुंचायी जा रही है. इसके अलावा सरकारी योजनाओं के लिए बालू ट्रैक्टर से गिराया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










