ePaper

बोलबा में एक एकड़ में की गयी अफीम की खेती नष्ट

Updated at : 24 Feb 2026 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
बोलबा में एक एकड़ में की गयी अफीम की खेती नष्ट

एक आरोपी गिरफ्तार, खेती में प्रयुक्त सामान जब्त

विज्ञापन

सिमडेगा. बोलबा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खंडानिशान भंडारटोली में अवैध रूप से अफीम की खेती किये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब एक एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. एसपी श्रीकांत एस खोटरे को मिली सूचना के आधार पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. टीम में पुलिस निरीक्षक कुरडेग रामानुज कुमार वर्मा, बोलबा थाना प्रभारी पुअनि देवीदास मुर्मू, केरसई थाना प्रभारी पुअनि शशि शंकर कुमार सिंह, अंचल अधिकारी सुधांशु पाठक समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. मंगलवार को 10:45 बजे ग्राम खंडानिशान भंडार टोली में छापेमारी कर अरुण धनवार (39 वर्ष), पिता- स्व जेरोम धनवार के खेत में लगभग एक एकड़ में अवैध रूप से की गयी अफीम की खेती को ट्रैक्टर से नष्ट किया गया. मौके से अफीम के पौधे व खेती में प्रयुक्त उपकरणों को जब्त कर लिया. इस संबंध में बोलबा थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. मामले में अरुण धनवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि सह अभियुक्त उदय मुंडा के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापेमारी में पांच लोहे के कुदाल, होंडा कंपनी का पंप मशीन (जीके 200), करीब 20 फीट सेक्शन पाइप, लोहे की बाल्टी, पांच लीटर का गैलन, अफीम के फल में चीरा लगाने हेतु ब्लेड युक्त उपकरण, खुला ब्लेड, प्लास्टिक पाइप, प्लास्टिक चटाई, प्लास्टिक कवर व जाली तथा एक रेडमी स्मार्टफोन (एयरटेल सिम समेत) जब्त किया गया. पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola