समाज में समानता और भाईचारे का दिया संदेश

Published at :16 Apr 2026 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
समाज में समानता और भाईचारे का दिया संदेश

समाज में समानता और भाईचारे का दिया संदेश

विज्ञापन

सिमडेगा. सेंट जेवियर्स कॉलेज सिमडेगा के राजनीति विज्ञान विभाग ने गुरुवार को सामाजिक असमानता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो ईशान तिरु, प्रो अजय कुमार, डॉ निशा रानी धनवार, प्रो रौशन गिद्ध के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभायी. यह कार्यक्रम शहरी क्षेत्र के आंबेडकर चौक के पास छात्रों द्वारा लोगों के भीड़ के बीच सामाजिक असमानता, जाति-भेद, आर्थिक , शैक्षणिक विषमता व लैंगिक भेदभाव जैसे मुद्दों पर अपने प्रस्तुत किये. विद्यार्थियों ने नाटक शैली में संवाद, चर्चा और जनसंपर्क के माध्यम से समाज में समानता और भाईचारे का संदेश दिया. इस दौरान छात्रों ने डॉ भीमराव आंबेडकर के विचारों को स्मरण करते हुए उनके द्वारा दिये गये समानता व सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को अपनाने की अपील की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व स्थानीय लोग उपस्थित थे.

एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

सिमडेगा. सेंट जेवियर्स कॉलेज सिमडेगा के एनसीसी कैडेट्स ने आइक्यूएसी के सहयोग से आंबेडकर चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया. अभियान में कुल 35 कैडेट्स ने भाग लिये. कार्यक्रम का संचालन एएनओ रोशन किशोर गिध के मार्गदर्शन में तथा कैडेट अनूप डुंगडुंग के नेतृत्व में किया गया. कैडेट्स ने आंबेडकर चौक क्षेत्र की सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola