एसडीओ व एसडीपीओ ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Published at :16 Apr 2026 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ व एसडीपीओ ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

एसडीओ व एसडीपीओ ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन

सिमडेगा. झारखंड लोक सेवा आयोग रांची द्वारा 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की तैयारी को लेकर प्रशासन सक्रिय है. इस क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सिमडेगा, डीएवी पब्लिक स्कूल सिमडेगा, संत जेवियर कॉलेज सिमडेगा तथा पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, सिमडेगा का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी अधिष्ठापन की जानकारी ली. साथ ही पेयजल, स्वच्छ शौचालय, कमरों में पर्याप्त रोशनी, बेंच-डेस्क की स्थिति, सिटिंग प्लान की जानकारी, फ्रिस्किंग प्वाइंट, (पुरुष,महिला), बॉयोमेट्रिक, नियंत्रण कक्ष, पार्किंग व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा से पूर्व सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जायें. कहा कि परीक्षा के दौरान किसी परीक्षार्थी को असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कर लिए जाये.

90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र सम्मानित

सिमडेगा. सीबीएसइ 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को गुरुवार को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया. प्राचार्य सुजय मिश्रा ने सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. परीक्षा में जिले के टॉप टेन में विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने जगह बनायी. आकृति साहू ने 96.2 प्रतिशत, सूरज कुमार 95.8 प्रतिशत, अनमोल सिंह व आरती कुमारी 95.4 प्रतिशत, सारिका कुमारी 94.8 प्रतिशत, आदिति मणिक 94.6 प्रतिशत, शुभंकर दास व शिल्पा कुमारी 92.2 प्रतिशत, अक्षयी कुमारी 93 प्रतिशत, शौर्य जायसवाल व शिजा आफिया 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola