समस्याओं को लेकर आंदोलन करेगी झापा : एनोस

Published at :16 Apr 2026 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर आंदोलन करेगी झापा : एनोस

समस्याओं को लेकर आंदोलन करेगी झापा : एनोस

विज्ञापन

सिमडेगा. पूर्व मंत्री एनोस एक्का को सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने के बाद सिमडेगा आने पर झापा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. ठाकुरटोली स्थित उनके आवास में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में एनोस एक्का ने कहा कि झारखंड पार्टी अब जनता की समस्याओं को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेगी. श्री एक्का ने कहा कि मुझे एक षड्यंत्र के तहत फंसा कर जेल भेजा गया था. मुझे सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा था, जिसके कारण आज मैं आप लोगों के सामने उपस्थित हूं. मौके पर रांची से आये पार्टी के वरिष्ठ नेता रिजवान ने कार्यकर्ताओं को एक बार फिर झारखंड पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही. मौके पर जिलाध्यक्ष मतियस बागे समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया. मौके पर ललन प्रसाद, मनोज प्रसाद, सुजीत नाथ, ललित समद, विभव संदेश एक्का, आयरिन एक्का आदि उपस्थित थे.

एनोस एक्का को जमानत मिलने पर खुशी

कुरडेग. झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की खुशी में गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने खुशी जतायी. बस स्टैंड में पटाखे फोड़ कर खुशी जतायी गयी. इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष आनंद डिसूजा, नरेंद्र साय, नंदकिशोर साय, मियूज लकड़ा, दीपक तिर्की, संदीप कुजूर, बिनोद बरला, किशोर बरला, तरा प्रशांत तिर्की, कृष्णा बड़ाइक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola