अभियान का उद्देश्य न्याय को आमलोगों के द्वार तक पहुंचाना : सचिव

Published at :16 Apr 2026 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
अभियान का उद्देश्य न्याय को आमलोगों के द्वार तक पहुंचाना : सचिव

चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन

सिमडेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में बुधवार को सलगापोस साप्ताहिक बाजारटांड़ में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को घरेलू हिंसा, मोटर दुर्घटना दावा, श्रम विवाद, भूमि विवाद, महिला एवं बाल संरक्षण तथा कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गयी. साथ ही बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं. असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल, अधिवक्ता ओंकार तथा पीएलवी विकास कुमार, निरंतर बा व सुरजीत प्रसाद ने लोगों को जागरूक करते हुए उनके सवालों के जवाब दिये और उन्हें कानूनी प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने बताया कि चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य न्याय को आमलोगों के द्वार तक पहुंचाना है. अभियान जिले के विभिन्न प्रखंडों व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार संचालित किये जा रहे हैं, ताकि कोई व्यक्ति जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित न रहें. उन्होंने कहा कि यह विशेष जागरूकता अभियान 30 अप्रैल तक जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाया जायेगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola