शहरी क्षेत्र में न हो पेयजल की समस्या : अध्यक्ष

Published at :16 Apr 2026 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में न हो पेयजल की समस्या : अध्यक्ष

सिमडेगा नगर परिषद बोर्ड की पहली बैठक

विज्ञापन

सिमडेगा. नगर परिषद बोर्ड की पहली बैठक गुरुवार को अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा की अध्यक्षता में हुई. बैठक की शुरुआत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षदों और नगर परिषद के पदाधिकारियों व कर्मियों के परिचय व स्वागत से हुई. बैठक में गर्मी के मौसम को देखते हुए अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शहरी क्षेत्र में किसी स्थिति में पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि केलाघाट पंप हाउस में मशीन खराब होने के कारण जलापूर्ति प्रभावित है. ऐसी स्थिति में जरूरतमंद क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जायेगा. आमलोगों को सुलभ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर परिषद द्वारा भीड़भाड़ वाले इलाकों में घड़े रखने की व्यवस्था की जायेगी. इन घड़ों में सुबह-शाम टैंकर से पानी भरा जायेगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके. बैठक में केलाघाट से टोंगरी टोली को जोड़ने के लिए बहुउद्देशीय पुल निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे बोर्ड ने पारित कर दिया. पुल के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. अध्यक्ष ने कहा कि नगर विकास विभाग द्वारा साफ-सफाई की जिम्मेदारी एनजीओ को सौंपी गयी है. ऐसे में कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि वे इसकी नियमित निगरानी करें. यदि एनजीओ द्वारा लापरवाही बरती जाती है, तो इसकी सूचना नगर विकास विभाग को दी जायेगी. बैठक में यह भी जानकारी दी गयी कि शहरी क्षेत्र के लिए जलमीनार निर्माण का टेंडर हो चुका है. आवश्यकता के अनुसार आगे भी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जलमीनार स्थापित किये जायेंगे, जिससे पेयजल संकट से स्थायी राहत मिल सके. इसके अलावा वार्ड पार्षदों के लिए अलग कक्ष उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. पार्षदों ने कहा कि नगर परिषद जनता का कार्यालय है, इसलिए अधिकारियों को आमलोगों से सहज रूप से मिल कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए. बैठक में अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद तिर्की, सिटी मैनेजर समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola