हाथी के हमले में वृद्ध महिला की मौत

बेड़ाइरगी गांव में घटी घटना
बानो. प्रखंड के बेड़ाइरगी गांव में सोमवार सुबह लगभग छह बजे हाथी के हमले में वृद्ध महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बेड़ाइरगी निवासी 74 वर्षीय एतवारी कंडुलना जंगल में महुआ चुनने गयी थी. इस क्रम में हाथी ने महिला पर हमला कर दिया. हाथी के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने हाथी को खदेड़ घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी होने पर वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंच कर परिजनों को तत्काल सहायता राशि के रूप में 10 हजार रुपये दिये. मौके पर वनपाल विवेक कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अजीत कंडूलना समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










