पुरानी पुलिया क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों के आवागमन पर रोक
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पुरानी पुलिया क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों के आवागमन पर रोक
विज्ञापन
बानो. बानो-कामडारा मुख्य पथ पर स्थित सोय नाला पर बनी पुरानी पुलिया का एक पिलर बुधवार की सुबह क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते बानो बीडीओ नइमुद्दीन अंसारी मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के बाद एहतियातन पुलिया पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गयी. साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर पुलिया पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके. ज्ञात हो कि इस स्थान पर बना नया बड़ा पुल भी पिछले वर्ष क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे उस पुल पर पहले से ही भारी वाहनों की आवाजाही बंद है. वर्तमान में यातायात को सुचारू बनाये रखने और पुरानी पुलिया को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से डायवर्सन निर्माण का कार्य शुरू किया गया है. बीडीओ ने डायवर्सन निर्माण कार्य में लगे संवेदक को पथ निर्माण विभाग के अभियंता से कार्य की गुणवत्ता जांच कराने का निर्देश दिया है. साथ ही पूरे मामले से उपायुक्त सिमडेगा को भी अवगत करा दिया गया है. प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं, ताकि आम लोगों को कम से कम असुविधा हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










