महिला आरक्षण लागू नहीं होना महिलाओं के साथ विश्वासघात : जोसिमा

Updated at : 21 Mar 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
महिला आरक्षण लागू नहीं होना महिलाओं के साथ विश्वासघात : जोसिमा

महिला आरक्षण लागू नहीं होना महिलाओं के साथ विश्वासघात : जोसिमा

विज्ञापन

सिमडेगा. राजभवन के पास शुक्रवार को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया गया. धरना प्रदर्शन महिला आरक्षण विधेयक लागू करने, महिला सुरक्षा व उसमें ओबीसी कोटे की महिलाओं को शामिल करने की मांग को लेकर किया गया. प्रदर्शन में सिमडेगा से जिप सदस्य सह कांग्रेस नेत्री जोसिमा खाखा के नेतृत्व में कई महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, महिला प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह समेत प्रदेश स्तर के कई नेताओं ने कहा कि अगर यह कानून लागू नहीं हुआ, तो महिला कांग्रेस कार्यकर्ता हर जिले में सड़कों पर उतर कर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगी. जोसिमा खाखा ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी देने की शुरुआत तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने महिलाओं को पंचायत व स्थानीय निकायों में आरक्षण देकर की थी. संसद व विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण का बिल भी सर्वप्रथम यूपीए सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रयासों के चलते पारित हुआ था. लेकिन 2014 से लेकर 2024 तक भाजपा की सरकार ने महिला आरक्षण कानून पास नहीं किया. स्पष्ट बहुमत होते हुए महिला आरक्षण कानून पर कांग्रेस से समर्थन प्राप्त होते हुए भी केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया. मौके पर जिलाध्यक्ष सीमा सीता एक्का, लीला नाग, जूली लुगून, प्रतिमा कुजूर, शोभेन तिग्गा, सविता लकड़ा, दिब्या लुगून आदि उपस्थित थीं. –

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola