बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार व पोषण जरूरी : डीसी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Sep 2025 9:55 PM
दो पोषण प्रचार रथ और नुक्कड़ नाटक टीम को किया गया रवाना
सिमडेगा. पोषण अभियान के तहत जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से उपायुक्त कंचन सिंह ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर से दो पोषण प्रचार रथ और एक नुक्कड़ नाटक टीम को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. यह प्रचार रथ जिले के विभिन्न सुदूरवर्ती इलाकों में जाकर लोगों को पोषण, स्वच्छता व स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी देंगे. पोषण माह 2025 के अंतर्गत 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इनमें स्वच्छ पेयजल, शौचालय उपयोग, साफ-सफाई और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने पर विशेष बल दिया जायेगा. उपायुक्त ने कहा कि बच्चों व परिवार के स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार और पोषण को प्राथमिकता देना जरूरी है. उन्होंने जनसमूह से अपील की कि वह अपने बच्चों के खानपान और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, ताकि कुपोषण जैसी समस्या से छुटकारा मिल सके. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष का पोषण माह बच्चों व महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर केंद्रित है. इसके लिए निर्धारित कैलेंडर के अनुसार जिले भर में कार्यशालाएं, सामुदायिक गतिविधियां और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं को अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया. कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक टीम आदि कला मंच ने गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से लोगों को पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को किस प्रकार का भोजन देना चाहिए, इसकी जानकारी विस्तार से साझा की गयी. मौके पर उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी दयानंद कार्जी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरज मुन्नी कुमारी आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










