जनप्रतिनिधियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी : भूषण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी : भूषण
विज्ञापन
सिमडेगा. हाथी प्रभावितों के बीच मुआवजा वितरण कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाये जाने पर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने वन विभाग पर नाराजगी जतायी है. विधायक ने कहा कि वन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में किसी स्थानीय जनप्रतिनिधि को आमंत्रित नहीं किया गया, जबकि परंपरा रही है कि ऐसे कार्यक्रमों में विधायक व पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी रहती है तथा उनके माध्यम से लाभुकों को राशि वितरित की जाती है. विधायक ने इसे जनप्रतिनिधियों का अपमान बताते हुए कहा कि उनकी अनुपस्थिति से वितरण प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठता है. कहा कि जन प्रतिनिधियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार जनप्रतिनिधियों को ऐसे कार्यक्रमों की सूचना तक नहीं दी जाती, जो नियम विरुद्ध है. विधायक ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों ने परंपरा की अनदेखी कर जनप्रतिनिधियों को दरकिनार किया है. यह रवैया लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है. गौरतलब है कि सिमडेगा वन क्षेत्र प्रमंडल कार्यालय परिसर में सोमवार को हाथी प्रभावितों के बीच विभाग के अधिकारियों द्वारा मुआवजा राशि का वितरण किया गया. कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों से आये 28 हाथी प्रभावित ग्रामीणों को कुल 2,79,580 रुपये का मुआवजा दिया गया. वहीं कुरडेग वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों के हाथी प्रभावित ग्रामीणों और मृतक के आश्रितों को कुल 9,43,658 रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










