नोडल ऑफिसर व डीसी ने इवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 May 2026 10:21 PM
नोडल ऑफिसर व डीसी ने इवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सिमडेगा. इवीएम वीवीपैट मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग के सलाहकार सह स्टेट नोडल ऑफिसर देवदास दत्ता गुरुवार को सिमडेगा पहुंचे. उन्होंने उपायुक्त के साथ मिल कर इवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व रख-रखाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण में उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गयी इवीएम व वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया. उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी प्रणाली की समीक्षा करते हुए सुरक्षा मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही वेयरहाउस परिसर की साफ-सफाई, मशीनों के रख-रखाव एवं अभिलेख संधारण की जांच की. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि इवीएम व वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, नियमित मॉनिटरिंग तथा रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता व विश्वसनीयता बनाये रखने के लिए सभी मानकों का कड़ाई से पालन करने पर बल दिया. निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार महतो, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल अमृत मिंज, बीडीओ समीर रेनियर खलखो आदि मौजूद थे.
ब्लड डोनेशन कैंप आज
सिमडेगा. दावत-ए-इस्लामी की शाखा गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा वर्ल्ड थैलेसीमिया डे के अवसर पर सदर अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन आठ मई को सुबह 10 बजे से किया गया है. संस्था के अध्यक्ष अमजद रजा ने सिमडेगा वासियों से बढ़-चढ़ कर रक्तदान करने की अपील की है. कहा कि दावत-ए- इस्लामी एक गैर राजनीतिक संगठन है, जो समाज सेवा का कार्य करती है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










