शिक्षक संघ की बैठक में नये सदस्यों को हुआ स्वागत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

शिक्षक संघ की बैठक में नये सदस्यों को हुआ स्वागत
विज्ञापन
सिमडेगा. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ कुरडेग प्रखंड इकाई की बैठक राजकीय मवि घाघमुंडा में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अमित अमन टोप्पो ने की. मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा उपस्थित थे. प्रखंड सचिव ने उपस्थित सभी नवनियुक्त शिक्षकों व संघीय पदाधिकारी का स्वागत किया गया. बैठक का एजेंडा, संगठन विस्तार व शिक्षक हित में किये गये कार्यों की जानकारी दी. बैठक में नवनियुक्त शिक्षकों ने स्वेच्छा से संगठन का सदस्यता ग्रहण की. जिलाध्यक्ष ,जिला उपाध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा माला पहना कर स्वागत किया गया. सदस्यता ग्रहण करते हुए सभी शिक्षकों ने कहा कि हम संघ के प्रति निष्ठावान रहेंगे और तन, मन व धन से संघ का समर्थन करेंगे. संघ की सदस्यता ग्रहण करने वालों में शिक्षक तारिया मिंज, जगन प्रधान, इंद्रावती साय, सुचिता खाखा, रतमनी कुमारी, दिलीप साय, संध्या किंडो, कुमुद कुल्लू, सूरज साय, प्रवीण तिर्की, ज्योत्सना भागवत ,रवींद्र साय शामिल हैं. जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा ने उपस्थित शिक्षकों से कहा कि संघ शिक्षकों की विकट परिस्थितियों में सहयोग करता है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार बड़ाइक, नागेश्वर होता, अमित अमन टोप्पो, अजीत आइंद, अनिल राम, सत्यनारायण प्रधान, रामावतार जायसवाल, अक्षय सारंगी, राजेश्वर बड़ाइक, इंदुमती टोप्पो, दीपक प्रसाद आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










