उदघाटन मैच में मुंडू एफसी की टीम विजयी
Updated at : 04 Oct 2025 10:31 PM (IST)
विज्ञापन

उदघाटन मैच में मुंडू एफसी की टीम विजयी
विज्ञापन
बानो. प्रखंड की उकौली पंचायत के खुंटकटी मैदान चिरूबेड़ा में आयोजित तीन दिवसीय फादर मेरी मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट शुरू हुआ. उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य बिरजो कंडुलना व विशिष्ट अतिथि के रूप में संत फ्रांसिस डिसेल्स चर्च बानो के पल्ली पुरोहित फादर विजय केरकेट्टा उपस्थित थे. उद्घाटन मैच मुंडू एफसी बानो व पोगलोया एफसी के बीच खेला गया, जिसमें मुंडू एफसी की टीम 2-0 से विजयी रही. मौके पर पल्ली पुरोहित फादर विजय केरकेट्टा ने फादर मेरी की जीवनी पर प्रकाश डाला. मुख्य अतिथि जिप सदस्य बिरजो कंडुलना ने कहा कि इस तरह के खेल के आयोजन से आपसी भाईचारा, प्रेम व सौहार्द्र बढ़ता है. सभी खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलें और बेहतर खेल का प्रदर्शन कर सफल खिलाड़ी बनें. मौके पर संत फ्रांसिस डिसेल्स चर्च बानो के पल्ली पुरोहित फादर विजय केरकेट्टा, फादर रोशन मिंज, खेल समिति के अध्यक्ष आनंद प्रताप लकड़ा, उपाध्यक्ष विनोद मुंडू, सचिव जोन मुंडू, कोषाध्यक्ष समीर तोपनो, सदस्य अंतोनी तोपनो, रिचर्ड तोपनो, कुलदीप सुरीन, रूपेश जोजो, गुलाब तोपनो, इग्नेसिया डुंगडुंग, पुष्पा जोजो, अनिमा जोजो, कतरीना लोम्गा, लुकास केरकेट्टा, जोनसन तोपनो, ज्वोकिम कंडुलना आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




