ePaper

अंतिम संस्कार में शामिल हुए सांसद व विधायक

Updated at : 05 Oct 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
अंतिम संस्कार में शामिल हुए सांसद व विधायक

प्रखंड के झरैन गांव में रविवार को पूर्व प्रधान महालेखाकार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बेंजामिन लकड़ा का अंतिम संस्कार किया गया.

विज्ञापन

सिमडेगा. प्रखंड के झरैन गांव में रविवार को पूर्व प्रधान महालेखाकार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बेंजामिन लकड़ा का अंतिम संस्कार किया गया. उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा, विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी भी शामिल हुए. उन्होंने परिजनों का ढांढस बंधाते हुए गहरा दुख व्यक्त किया. कांग्रेस नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सिमडेगा ही नहीं, पूरे झारखंड ने बेंजामिन लकड़ा के रूप में एक सच्चे कर्मयोगी, मृदुभाषी समाजसेवी और तेजस्वी बुद्धिजीवी को खो दिया है. उनका जीवन आदिवासियों की सेवा और राज्य की वित्तीय पारदर्शिता को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा. वह न केवल एक कुशल प्रशासक थे, बल्कि एक दूरदर्शी विचारक भी थे. ईमानदारी, निष्ठा और सत्यनिष्ठा उनके जीवन की पहचान थी. मौके पर सांसद प्रतिनिधि डीडी सिंह, जिप सदस्य जोसिमा खाखा, समरोम पौल तोपनो, अनूप लकड़ा, केके रोहिला, नवीन बिरेन तिर्की, बिनिता जोजो, अमित डुंगडुंग सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. पेंशनर समाज कार्यालय में शोक सभा हुई सिमडेगा. झारखंड राज्य पेंशनर समाज कार्यालय में अध्यक्ष इग्नेश तिर्की की अध्यक्षता पूर्व प्रधान महालेखाकार बेंजामिन लकड़ा के निधन पर शोक सभा हुई. इस मौके पर उनके आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना की गयी. शोक सभा में इग्नेश तिर्की, रामकैलाश राम,ग्लोरिया सोरेंग,साधु मलुवा ने उन्हें एक कर्मठ,जुझारू और मिलानसार व्यक्ति बताया. कहा कि स्वर्गीय बेंजामिन लकड़ प्रधान महालेखाकार के पद से हटने के बाद सिमडेगा पेंशनर समाज से जुड़े और उन्होंने पेंशन संबंधित अनेक समस्याओं का समाधान कराने में सहयोग किया. शोक सभा में योगेंद्र मेहरा,देवेंद्र प्रसाद तिवारी, सावधानी कुल्लू, अगस्तुस एक्का,एतवा मांझी,तारकेश्वर तिवारी, कंचन रानी एक्का,मुन्नीलाल, अर्जुन मिस्त्री, रोसालिया कुल्लू आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola