श्रद्धा और आस्था के साथ मां कात्यायनी की आराधना की गयी
Published by : VIKASH NATH Updated At : 24 Mar 2026 7:37 PM
प्रखंड अंतर्गत टुटीकेल पंचायत के सितपहार सोकोरला गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है
सिमडेगा. शहरी क्षेत्र में चैत नवरात्र के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है. शहर के दो प्रमुख स्थानों श्री देवी गुड़ी चैती दुर्गा पूजा समिति, सलडेगा तथा चैती दुर्गा पूजा समिति आदर्श नगर ठाकुर टोली में भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. मंगलवार को नवरात्र की षष्ठी तिथि के अवसर पर मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ आराधना की गयी. संध्या बेला में दोनों पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधानपूर्वक बेलवरण पूजन संपन्न हुआ. जिसमें मां दुर्गा को विधिवत आमंत्रित किया गया. इस अवसर पर पंडालों में स्थापित माता दुर्गा की प्रतिमाओं के नेत्रपट भी श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिये जायेंगे. श्री देवी गुड़ी चैती दुर्गा पूजा समिति सलडेगा में यजमान की भूमिका अशोक महतो ने निभायी, जबकि पूजा अनुष्ठान संपन्न कराने में पुरोहित शिवकुमार पाठक की अहम भूमिका रही. वहीं चैती दुर्गा पूजा समिति ठाकुर टोली में यजमान के रूप में योगेंद्र मेहरा एवं पुरोहित के रूप में अमित मिश्रा ने विधि-विधान से पूजा संपन्न करायी.
सोकोरला गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है
कोलेबिरा. प्रखंड अंतर्गत टुटीकेल पंचायत के सितपहार सोकोरला गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है. ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज के कुओं पर निर्भर रहना पड़ रहा है. जिससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी हो रही है. खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. गांव में नल-जल योजना का लाभ अब तक नहीं पहुंच पाया है. जबकि सरकार द्वारा हर घर जल उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है. ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत जल्द पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है. इस संबंध में पीएचडी विभाग, कोलेबिरा कार्यालय में आवेदन सौंपा गया है. विभाग के जेई रावेल होरो ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो चुका है और जल्द ही टीम गांव का दौरा कर समाधान के लिए आवश्यक कदम उठायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










