केंद्र सरकार की नीतियों के कारण कमजोर हो रही है मनरेगा: विधायक

Updated:
विज्ञापन

पाकरटांड प्रखंड मुख्यालय में मनरेगा बचाओ संग्राम, पेसा कानून नियमावली एवं एसआईआर विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

सिमडेगा. पाकरटांड प्रखंड मुख्यालय में मनरेगा बचाओ संग्राम, पेसा कानून नियमावली एवं एसआईआर विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्ष सह सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा तथा महिला जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान एसआईआर से संबंधित प्रशिक्षण जिप सदस्य सामरोम पौल तोपनो, डॉ इम्तियाज हुसैन एवं सुचिता तिर्की द्वारा दी गयी. प्रशिक्षण में उपस्थित सभी बीएलओ को एसआईआर की प्रक्रिया, नियमावली एवं जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी गयी. मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों के लिए जीवन रेखा है. लेकिन केंद्र सरकार की नीतियों के कारण इस योजना को कमजोर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम केवल एक आंदोलन नहीं, मजदूरों के हक और सम्मान की लड़ाई है. उन्होंने पेसा पर कहा कि यह आदिवासी समाज को अधिकार देने वाला कानून है. विधायक ने बीएलओ से आग्रह किया कि वह एसआईआर के कार्य को पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करें, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से बाहर न हो. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद, अख्तर खान, सांसद प्रतिनिधि भूषण राम, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, नीलम डुंगडुंग, संजय तिर्की, निलेश एक्का, जाकिरियास मिंज, तुलसी लकड़ा, सभी पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष, बीएलओ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

गांवों को आत्मनिर्भर बनाने का मजबूत आधार है मनरेगा: जोसिमा खाखा

महिला जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि महिलाओं, आदिवासियों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि पेसा कानून और मनरेगा दोनों ही योजनाएं गांवों को आत्मनिर्भर बनाने का मजबूत आधार हैं. जोसिमा खाखा ने बीएलओ को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर के दौरान छोटी सी लापरवाही भी आम लोगों को बड़ी परेशानी में डाल सकती है. इसलिए पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करना जरूरी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola