गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में 8.50 बजे

Updated:
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में 8.50 बजे

जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. झंडोत्तोलन का मुख्य झसमारोह परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में होगा.

विज्ञापन

सिमडेगा. जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. झंडोत्तोलन का मुख्य झसमारोह परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में होगा. यहां पर उपायुक्त कंचन सिंह 8.50 बजे झंडोत्तोलन करेंगे तथा झंडे को सलामी देंगे. मुख्य समारोह में परेड का समादेशन रंजीत कुमार, परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र सिमडेगा द्वारा किया जायेगा. परेड में पुलिस बल के अलावा विभिन्न विद्यालय के बच्चे भाग लेंगे.कार्यक्रम के दौरान झांकी भी प्रस्तुत की जायेगी . जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकी प्रस्तुत की जायेगी. साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली झांकियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा. इस मौके पर सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जायेगा. विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लोगों को पुरस्कृत किया जायेगा. गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रभात फेरी भी निकाली जायेगी.जिसमें विभिन्न विद्यालय के बच्चे भाग लेंगे. गणतंत्र दिवस के मौके पर स्थानीय नगर भवन में संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.जिसमें स्कूली बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगे.

कार्यक्रम को लेकर समय का निर्धारण किया गया है.8. 30 बजे परेड में शामिल टीमों को पंक्तिबद्ध कराया जायेगा.8.37 बजे पुलिस अधीक्षक, सिमडेगा तथा 8.40 बजे उपायुक्त, सिमडेगा का अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आगमन एवं जेनरल सैल्यूट होगा.8.42 बजे परेड का निरीक्षण किया जायेगा.

8.50 बजे उपायुक्त द्वारा झण्डोत्तोलन किया जायेगा. 9.05 बजे उपायुक्त का संबोधन होगा तथा 9.20 बजे परेड का विसर्जन होगा.9.22 बजे विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा.10 बजे उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों, झांकियों एवं परेड में भाग लेने वाले प्लाटून,विभागों को सम्मानित किया जाएगा.

बॉक्स

मुख्य स्थलों पर झंडोत्तोलन का समय

10.30 बजे समाहरणालय

10.40 बजे पुलिस केन्द्र

11.15 बजे सिमडेगा क्लब

11.20 बजे जिला परिषद कार्यालय

11.30 बजे अनुमण्डल कार्यालय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola