विधायक ने घटना की निंदा की

Updated:
विज्ञापन
विधायक ने घटना की निंदा की

विधायक सह नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा ने मां बाघचंडी मंदिर में हुई तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा की है.

विज्ञापन

सिमडेगा. विधायक सह नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा ने मां बाघचंडी मंदिर में हुई तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व जिले की शांतिपूर्ण व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं. जिसे किसी भी सूरत में सफल नहीं होने दिया जायेगा. विधायक ने कहा कि पहले भी चर्च में हमले और अब मंदिर में तोड़फोड़ की घटनाएं यह संकेत देती हैं कि कोई ताकत जिले को धार्मिक आधार पर विभाजित करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसी घटनाओं पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाये, ताकि भविष्य में कोई भी तत्व जिले की एकता और भाईचारे को चुनौती देने की हिम्मत न करे. उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि वह किसी भी अफवाह या भड़काऊ तत्वों के बहकावे में न आयें और शांति, प्रेम और सौहार्द्र बनाये रखें. आजसू जिला अध्यक्ष ने घटना की निंदा की सिमडेगा. आजसू पार्टी जिलाध्यक्ष धूपेंद्र पांडेय शनिवार की रात्रि कोलेबिरा स्थित बाघचंडी मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिये जाने की कड़ी निंदा की है.उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बाघचंडी मंदिर लाखों लोगों के आस्था का केंद्र है. ऐसे प्रतिष्ठित स्थल में इस तरह का तोड़ फोड़ किया जाना बर्दाश्त योग्य नहीं है. यह सनातन धर्म के आस्था पर गहरी चोट है. उन्होंने जिला प्रशासन से दोषियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने की मांग की है. साथ ही उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola