ePaper

विधायक ने जशपुर रानीदाह में परिवार संग मनायी पिकनिक

Updated at : 01 Jan 2026 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने जशपुर रानीदाह में परिवार संग मनायी पिकनिक

विधायक ने जशपुर रानीदाह में परिवार संग मनायी पिकनिक

विज्ञापन

सिमडेगा. नववर्ष पर सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जशपुर रानीदाह में पिकनिक मनायी. प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे इस स्थल पर नववर्ष की खुशियों का माहौल देखने को मिला. इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा, जिप सदस्य सामरोम पॉल तोपनो, जिला विधायक प्रतिनिधि मनीष हिंदुस्तान, सोनम बाड़ा, सोनल बाड़ा, साजदा खातून, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, शोभेन तिग्गा, सुचिता तिर्की, जुली लुगून, निर्मला खेस, अमित तिर्की, ज्योति खाखा, समीर कुल्लू, विजय किंडो, पारुल खलखो समेत अन्य परिजन व सहयोगी शामिल उपस्थित थे. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि नववर्ष आपसी भाईचारे, सकारात्मक सोच और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है. उन्होंने सभी जिलेवासियों के लिए सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की.

बीडीओ व मुखिया ने बांटे कंबल

जलडेगा. जलडेगा पंचायत के जामपानी गांव में बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार व मुखिया बालमुनी लुगून ने 19 वृद्ध व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार ने पतिअंबा पंचायत में भी मुखिया विमला देवी के साथ मिल कर 25 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. बीडीओ ने लोगों को ठंड से बचने व स्वास्थ्य का ख्याल रखने की सलाह दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola