वज्रपात से एक बच्ची की मौत, एक घायल

Updated at :13 May 2026 10:17 PM
विज्ञापन
वज्रपात से एक बच्ची की मौत, एक घायल

वज्रपात से एक बच्ची की मौत, एक घायल

विज्ञापन

कुरडेग. थाना क्षेत्र के चाडरीमुंडा पंचायत अंतर्गत रेंगारबहार आंवराजोर बस्ती में बुधवार की शाम करीब 4.30 बजे वज्रपात की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गयी. जबकि दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. दोनों बच्चियां आपस में चचेरी बहन थीं और घर से कुछ दूरी पर स्थित चापानल से पानी लेकर वापस लौट रही थीं. इस दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में दोनों आ गयी. घटना में अंजना कुमारी (13 वर्ष), पिता- जितेंद्र लोहरा की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि रजनी कुमारी (15 वर्ष), पिता- बरातू कछुवा घायल हो गयी. घटना के बाद समाजसेवी उजीत यादव व पूर्व मुखिया फ्रांसिस खलखो ने दोनों बच्चियों को वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, अस्पताल में चिकित्सकों ने अंजना कुमारी को मृत घोषित कर दिया. जबकि घायल रजनी कुमारी का प्राथमिक उपचार किया गया. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा रेफर किया गया.

बेलोटोली टर्कीघाघ गांव में लगा ट्रांसफाॅर्मर

कोलेबिरा. कोलेबिरा प्रखंड की बरसलोया पंचायत के बेलोटोली टर्कीघाघ गांव में नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया. ग्रामीणों की उपस्थिति में फीता काट कर इसका उद्घाटन किया गया. ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों ने विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी व विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है. मौके पर कोलेबिरा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोंगाड़ी, महासचिव एरेन केरकेट्टा, पंचायत अध्यक्ष कुलदीप सोरेंग, कांग्रेस युवा विधानसभा अध्यक्ष अमृत डुंगडुंग, ग्लैडसन बागे, अमृत बागे, मोयले बागे, सिसिलिया बागे, सागेन बागे, सुनीता बागे, विश्वासी बागे, निमोंती बागे, जिदन बागे, गुडविन बागे, टूटसब बागे आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola