मिनी ब्रदर खिंडा की टीम ने जीता खिताब
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Sep 2025 9:38 PM
मिनी ब्रदर खिंडा की टीम ने जीता खिताब
कुरडेग. कुटमाकच्छार में युवा मंच के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच मिनी ब्रदर खिंडा और अंश ब्रदर मुरकिया के बीच खेला गया. फाइनल मुकाबला संघर्षपूर्ण रहा.निर्धारित समय पर दोनों टीम 1-1 गोल की बराबरी पर रही. फिर पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा. इसमें मिनी ब्रदर खिंडा की टीम ने 5-4 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया. अतिथियों ने विजेता टीम को 31 हजार और ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 15 हजार नगद और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया. तृतीय पुरस्कार में जर्सी व ट्राॅफी और चतुर्थ पुरस्कार में सांत्वना पुरस्कार फुटबॉल देकर सम्मानित किया गया. इससे पूर्व मुख्य अतिथि विहिप जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सुशील श्रीवास्तव, जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच की शुरुआत की. प्रतियोगिता को सफल बनाने में युवा मंच के अध्यक्ष दिलीप साय, उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, सचिव सोनू बेसरा, उप सचिव वैभव प्रधान, कोषाध्यक्ष संदीप कुजूर, हरिनंदन साय, ज्ञानचंद प्रसाद, भोला गुप्ता, सूरज बीसी ,आनंद गुप्ता आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के टाउन फीडर में 14 सितंबर को सुबह सात बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. यह जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अरुण तिग्गा ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा व दुर्गा पूजा में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल बनाये रखने के लिए पेड़ की डालियों की कटाई व लाइन मेंटेनेंस कार्य किये जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










