बानो रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के लिए सौंपा ज्ञापन

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 31 May 2026 10:18 PM

विज्ञापन

बानो रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

बानो. बानो रेलवे स्टेशन पर तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर भाजपा नेता सुजान मुंडा के नेतृत्व में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में बानो रेलवे स्टेशन पर तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग करते हुए क्षेत्रवासियों की समस्याओं से अवगत कराया गया. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बानो रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जा रहा है, लेकिन कई ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. विद्यार्थियों, मरीजों, व्यवसायियों और आम यात्रियों को लंबी दूरी तय कर अन्य स्टेशनों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है. ज्ञापन में जनहित को देखते हुए तीन प्रमुख ट्रेनों का बानो स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की गयी. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभाग से इस विषय पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. ज्ञापन सौंपने वालों में सुजान मुंडा के अलावा बालमुकुंद सिंह, रामचंद्र बड़ाइक एवं परमानंद सिंह शामिल थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola