तीरंदाज कोच राजू मांझी हॉकी खिलाड़ी रेशमा संग लिये सात फेरे

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 31 May 2026 10:17 PM

विज्ञापन

तीरंदाज कोच राजू मांझी हॉकी खिलाड़ी रेशमा संग लिये सात फेरे

विज्ञापन

खेल जगत के दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं फोटो: 31 एसआईएम: 22- शादी के रश्म में बंधते नवदंपति वरीय संवाददाता सिमडेगा. जिले के खेल जगत में रविवार को खुशी की लहर दौड़ गयी. केरसई प्रखंड के करवारजोर टोंगरी टोली गांव निवासी पूर्व राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी सह कोच राजू मांझी विवाह बंधन में बंध गये. उनका विवाह ठेठईटांगर प्रखंड के जामबहार गांव निवासी हॉकी व फुटबॉल खिलाड़ी रेशमा कुमारी के साथ पारंपरिक रीति-रिवाज और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. खेल प्रेमी परिवारों का मिलन रेशमा कुमारी भी राज्य स्तर पर हॉकी और फुटबॉल खेल चुकी हैं. उनके पिता चंदर प्रधान क्षेत्र के बड़े खेल प्रेमी माने जाते हैं. उन्होंने अपने गांव जामबहार में खेल मैदान के लिए निजी जमीन दान में दी है. ऐसे में दोनों खेल परिवारों का यह मिलन खेल प्रेमियों के लिए खास बन गया. विवाह समारोह में करवारजोर टोंगरी टोली और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक आदिवासी गीतों के बीच पूरा गांव जश्न में डूबा रहा. हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने दी बधाई इस शुभ अवसर पर हॉकी सिमडेगा और हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों सहित जिले के खेल प्रेमियों ने नवविवाहित दंपति को बधाई दी. गांव पहुंचे हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, कमलेश्वर मांझी, वेद प्रकाश समेत कई गणमान्य लोगों ने वर-वधू को मंगलकामनाएं दीं. हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा कि राजू मांझी ने जिले और राज्य का नाम रोशन किया है. वे सिर्फ तीरंदाजी के ही नहीं बल्कि हॉकी के भी बेहतरीन खिलाड़ी और कोच रहे हैं. इसी वर्ष जनवरी में उन्हें सिमडेगा जिला हॉकी टीम के कोच के रूप में राजगीर भेजा गया था. जहां जिला टीम विजेता बनी थी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola