कोई भी पात्र वोटर मतदाता सूची से न छूटे : जोसिमा खाखा

Updated:
विज्ञापन
कोई भी पात्र वोटर मतदाता सूची से न छूटे : जोसिमा खाखा

कोई भी पात्र वोटर मतदाता सूची से न छूटे : जोसिमा खाखा

विज्ञापन

सिमडेगा. कांग्रेस महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने पाकरटांड़ प्रखंड के कैरबेड़ा, किनबिरा, खंजालोया सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने संबंधित बीएलओ से मुलाकात कर मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं अनमैप्ड मतदाताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की. मौके पर जोसिमा खाखा ने बीएलओ को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र वोटर मतदाता सूची से छूटने न पायें. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता होते हैं और प्रत्येक नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में मतदाता अभी भी अनमैप्ड सूची में शामिल हैं. ऐसे में सभी लोग अपने-अपने बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अपना नाम जुड़वायें. उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है. जोसिमा खाखा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रही है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत बीएलओ अथवा संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें.मौके पर प्रतिमा कुजूर, विनीता स्वर्णलता आइन्द आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola