हिंदी आचार्य प्रशिक्षण वर्ग को लेकर बैठक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Oct 2025 9:30 PM
हिंदी आचार्य प्रशिक्षण वर्ग को लेकर बैठक
सिमडेगा. श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखंड की शैक्षिक इकाई व वनवासी कल्याण आश्रम झारखंड द्वारा संबद्ध विद्यालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में संस्था के प्रांतीय शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन कारिणी समिति की बैठक हुई. बैठक में आठ से 10 नवंबर तक प्रांतीय योजनानुसार तीन दिवसीय झारखंड प्रांत स्तरीय हिंदी आचार्य प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम के सफल आयोजन व क्रियान्वयन के लिए सूक्ष्म कार्य योजना तैयार की गयी. नवंबर में आयोजित होनेवाले इस प्रशिक्षण वर्ग में झारखंड प्रांत के लगभग 150 से अधिक संख्या में हिंदी के आचार्य सम्मिलित होंगे, जिन्हें भाषा की बारीकियों सहित आधुनिक तथा अत्यंत प्रभावी अध्यापन के विविध कलाओं के गुर सिखाये जायेंगे.
समय पर कार्यों को पूरा करें लाभुक
कुरडेग. पंचायत भवन में मंगलवार को विशेष ग्राम सभा मुखिया उर्मिला कुजूर की अध्यक्षता में हुई. ग्राम सभा में सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. मौके पर लाभुकों को समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया. मुखिया उर्मिला कुजूर ने कहा कि अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित लाभुक जल्द से जल्द अपने आवास निर्माण कार्य को पूरा करें, ताकि समय पर भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा सके. मौके पर रोजगार सेवक संदीप साय, प्रज्ञा केंद्र संचालक संजीत जायसवाल, पंचायत सहायक टिकेश्वरी मिश्रा, सभी वार्ड सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










