15 वर्षों से बिस्तर पर पड़ी बीमार महिला के घर पहुंची मेडिकल टीम

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 11 Jun 2026 9:13 PM

विज्ञापन

15 वर्षों से बिस्तर पर पड़ी बीमार महिला के घर पहुंची मेडिकल टीम

विज्ञापन

बानो. प्रखंड के जमताई पंचायत के जोरपोण्डा गांव में पिछले लगभग 15 वर्षों से बिस्तर पर पड़ी महिला के घर गुरुवार को प्रभारी स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची. उनके साथ फार्मासिस्ट अभय कुमार, जमताई पंचायत के मुखिया नामजन जोजो एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी शामिल थे. स्वास्थ्य टीम ने महिला के घर पहुंचकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करायी. जांच के बाद डॉ मनोरंजन कुमार ने बताया कि महिला को संभवतः कई वर्ष पूर्व पैरालिसिस (लकवा) हुआ था. समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी शारीरिक स्थिति काफी कमजोर हो गयी है. डॉ मनोरंजन कुमार ने कहा कि मरीज का बेहतर इलाज कराने के लिए उसे सदर अस्पताल सिमडेगा ले जाया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर रांची रिम्स ले जाया जायेगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके मार्गदर्शन में मरीज का बेहतर उपचार कराया जायेगा तथा इलाज से संबंधित आवश्यक सहायता नि:शुल्क उपलब्ध कराये जायेंगे. मेडिकल टीम के गांव पहुंचने एवं महिला की स्वास्थ्य जांच करने पर ग्रामीणों सराहना करते हुए कहा है कि आज तक किसी डॉक्टर ने इस तरह मरीज के घर पहुंचकर उसकी स्थिति का जायजा नहीं लिया था. लोगों ने डॉ मनोरंजन कुमार को जरूरतमंदों के लिए मसीहा बताया और उनके इस कदम की प्रशंसा की.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola