मतियस एक्का का सेवा कार्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : विधायक

पाकरटांड़ के सैंडीह गांव में जुबली समारोह का आयोजन
सिमडेगा. पाकरटांड़ प्रखंड के सैंडीह गांव में प्रचारक मतियस एक्का के सेवा कार्य के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा और उनकी धर्मपत्नी महिला जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि धार्मिक सेवा, त्याग व अनुशासन का मार्ग समाज को सही दिशा देता है. प्रचारक मतियस एक्का द्वारा 25 वर्षों तक निष्ठा व समर्पण के साथ की गयी सेवा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. ऐसे सेवा समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं. कहा कि सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और प्रेम ही मजबूत समाज की पहचान है. जोसिमा खाखा ने कहा कि धार्मिक सेवा केवल उपदेश नहीं, जीवन में उसे उतारने का नाम है. प्रचारक मतियस एक्का ने अपने कार्यों से यह सिद्ध किया है कि सेवा, करुणा व विश्वास से समाज को जोड़ा जा सकता है. उन्होंने महिलाओं व युवाओं से समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में फादर ऑस्कर बेक, सिस्टर अमृता एक्का, उप प्रमुख सिलबेस्टर बघवार, प्रतिमा कुजूर, विधायक प्रतिनिधि लुसियन मिंज, पंचायत अध्यक्ष सह पंच जाकिरियास मिंज, अजय लकड़ा, नोवेल केरकेट्टा, इलियास एक्का, रोहित मिंज, रितेश मिंज, अंकित मिंज, जेनेविभा लकड़ा, टैगरेंग मिंज, मैक्सिमा एक्का, प्रभा मिंज, अनिल तिर्की, अलबर्ट एक्का, बिपिन एक्का, सुजाता एक्का, नीमा मिंज, लोलाती मिंज, तेलेस्फोर एक्का, कॉर्नेलियुस सोरेंग, थेयोदोर तिर्की, जॉनसन मिंज, जीवन मिंज, आयुष मिंज, अश्विन मिंज, राहुल एक्का, जयंती मिंज, ब्यूटी एक्का, सरोजनी मिंज, प्रज्ञा मिंज, सोनी एक्का, स्मिता लकड़ा, रोमित तिर्की, सुमन लकड़ा उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




