ePaper

गणतंत्र दिवस पर होंगीं कई खेल प्रतियोगिताएं

Updated at : 21 Jan 2026 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर होंगीं कई खेल प्रतियोगिताएं

गणतंत्र दिवस पर होंगीं कई खेल प्रतियोगिताएं

विज्ञापन

बानो. भगवान बिरसा मुंडा खेल समिति की बैठक कुरकुरा नदी परिसर में संतोष साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन पर चर्चा की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 जनवरी को बिरसा मुंडा चौक में खेल समिति के अध्यक्ष द्वारा झंडोत्तोलन किया जायेगा, जबकि खेल मैदान में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा. साथ ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा. इस क्रम में स्वर्गीय सन्नी तोपनो स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर विशेष चर्चा की गयी. यह टूर्नामेंट खेल मैदान, जराकेल में आयोजित किया जायेगा. टूर्नामेंट की शुरुआत 24 जनवरी को होगी, जबकि 26 जनवरी को झंडोत्तोलन के बाद फाइनल मुकाबला खेला जायेगा. क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग लेंगी. प्रवेश शुल्क 2500 रुपये निर्धारित की गयी है. विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जायेगा. फाइनल मैच में तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. बैठक में खेल समिति के सदस्य उपस्थित थे.

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 22 को

सिमडेगा. राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रतिवर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है. किंतु इस वर्ष 25 जनवरी को रविवार होने के कारण राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 22 जनवरी को किया जायेगा. इस अवसर पर जिले में मतदाता प्रतिज्ञा का आयोजन कर नागरिकों को लोकतंत्र में भागीदारी व मतदान के प्रति जागरूक किया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति संकल्प दिलाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola