बजरंगबली मंदिर में आज होंगे कई कार्यक्रम

बजरंगबली मंदिर में आज होंगे कई कार्यक्रम
सिमडेगा. महावीर चौक स्थित बजरंगबली मंदिर में रामनवमी प्रबंधक समिति महावीर मंडल के तत्वावधान में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण व भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर के दो वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में वार्षिक उत्सव का आयोजन 22 जनवरी को किया गया है. महावीर मंडल के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस उत्सव की शुरुआत दोपहर तीन बजे होगी. कार्यक्रम के तहत अखंड सुंदरकांड पाठ एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जायेगा. सुंदरकांड पाठ की समाप्ति के पश्चात विधि-विधान के साथ विशेष हवन-पूजन किया जायेगा. इसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की जायेगी. पूजा के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा. उन्होंने शहर के समस्त रामभक्तों एवं धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वह इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य के भागी बनें.
धार्मिक मेला महोत्सव एक फरवरी को
सिमडेगा. केरसई प्रखंड के ढोढ़ीजोर, माझाटोली, रूंधुडेरा स्थित श्री गुप्त गंगा धाम में धार्मिक मेला महोत्सव का आयोजन एक फरवरी को किया गया है. कार्यक्रम के तहत सुबह आठ बजे पूजा शुरू होगी. 10 बजे से अखंड हरिकीर्तन की शुरुआत की जायेगी. वहीं आरती का आयोजन शाम छह बजे होगा. रात्रि साढ़े आठ बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें नागपुरी गायक पंकज महली, बीरबल नायक, राजमोहन, जीवन लकड़ा, गायिका मनीषा यादव, रजनी कुमारी, सुसैना कुल्लू व डांसर के रूप में मनीषा कुमारी, मिस बेगी भाग लेंगी. मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे. यह जानकारी समिति के अध्यक्ष तालकेश्वर मांझी, सचिव राजेंद्र प्रधान व कोषाध्यक्ष दिलेश्वर मांझी ने संयुक्त रूप से दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




