राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर लोगों को जागरूक करें : सचिव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 May 2025 9:52 PM
पारा लीगल वोलेंटियर की मासिक बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला
सिमडेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा नियुक्त पारा लीगल वोलेंटियर की मासिक बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला सोमवार को प्राधिकार सभागार में हुई. प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए पीएलवी को दिशा-निर्देश दिये गये. बैठक में पीएलवी द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में सात अप्रैल को स्वास्थ्य दिवस, 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस और एक मई को मजदूर दिवस पर आयोजित हुए विधिक जागरूकता शिविर के बारे जानकारी ली गयी. इस तरह के 31 मई को तंबाकू निषेध दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में 10 मई को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु लोगों को जागरूक करने की बात कही गयी. सचिव ने कहा कि सभी पीएलवी लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दें. बैठक में सचिव ने कहा कि कई ऐसे लोग हैं, जो जमानत होने के बावजूद जमानतदार नहीं होने के कारण जेल में बंद हैं. ऐसे लोगों की सूची पीएलवी को उपलब्ध कराते हुए उनके परिजनों का पता लगाते हुए इसके बारे उन्हें जानकारी देकर प्राधिकार भेजने की बात कही गयी. सचिव ने कहा कि पीएलवी अपने-अपने प्रतिनियुक्त थाना व पंचायत सचिवालयों में निर्धारित दिवस पर बैठ कर वहां आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान करें. कहा कि विभिन्न विभागों से समन्वय बनाते हुए लोगों की समस्याओं के समाधान करने की कोशिश करें. बैठक में क्यूआर कोड व टोल फ्री नंबर के बारे जानकारी देने की बात कही. मौके पर पारा लीगल वोलेंटियर ने अपनी समस्याओं को रखा. प्रोविजन पदाधिकारी रंजीत कुमार ने विक्टिम वेलफेयर फंड के बारे जानकारी दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










