मेजर ध्यानचंद हॉकी चैंपियनशिप 29 अगस्त से

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Aug 2025 10:11 PM

विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद हॉकी चैंपियनशिप 29 अगस्त से

विज्ञापन

सिमडेगा. राष्ट्रीय खेल दिवस सह हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हॉकी सिमडेगा की तरफ से 20वीं मेजर ध्यानचंद जिला स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया जा रहा है. प्रतियोगिता 29 अगस्त से 10 सितंबर तक एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में होगी. हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि प्रतियोगिता से सिमडेगा जिले की टीम का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जायेगा. कहा कि बीते 19 वर्षों से यह प्रतियोगिता लगातार आयोजित की जा रही है. इसका उद्देश्य जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाना है. प्रतियोगिता में वहीं खिलाड़ी और टीमें भाग ले सकती हैं, जो जिले के निवासी हों या जिले के हॉकी प्रशिक्षण केंद्रों (केवल झारखंड राज्य के) से जुड़े हों. टीमों का पूल विभाजन पिछले वर्ष की रैंकिंग के आधार पर किया जायेगा. पूल चरण के बाद विजेता टीमों के बीच नॉकआउट मुकाबले खेले जायेंगे. प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक दलों को 25 अगस्त तक टीम इंट्री फॉर्म के साथ पंजीकरण करना अनिवार्य है. पंजीकरण हॉकी सिमडेगा कार्यालय में जमा कराया जा सकता है या अध्यक्ष मनोज कोनबेगी (मो. 9973839163) एवं पंख्रासियुस टोप्पो (मो. 9973838868) से संपर्क कर भेजा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola