फूल देकर सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

फूल देकर सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
सिमडेगा. जिला परिवहन विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार बाखला के निर्देश पर शुक्रवार को रोज ऐट रोड कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने वालों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था. इसके तहत सभी वाहन चालकों को गुलाब फूल व माला पहना कर उन्हें जागरूक किया गया. बताया गया कि सड़क सुरक्षा के नियमों व सेफ्टी उपकरण जैसे हेलमेट, सीट बेल्ट आदि के साथ सड़क परिवहन के नियमों का पालन करें. इसके साथ चेतावनी भी दी गयी कि आगे से सड़क सुरक्षा के मानक व सेफ्टी उपकरण का उपयोग नहीं करने के साथ नियमों का उल्लंघन करने पर एमवी एक्ट के अंतर्गत जुर्माना लगाया जायेगा. इस अवसर पर मोटरयान निरीक्षक प्रकाश रंजन, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक अजीत कुमार रवि, रोड इंजीनियर एनालिस्ट चंदन कुमार एवं पुलिस बल उपस्थित थे.
108 एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग
जलडेगा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 एंबुलेंस की सुविधा नहीं रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घटना होने पर कोलेबिरा से एंबुलेंस बुलाना पड़ता था. ग्रामीणों ने बताया कि 108 एंबुलेंस को फोन करने पर आने में घंटों लग जाते हैं. कभी-कभी 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाता है. लोगों को निजी वाहन सहारा लेना पड़ता है. क्षेत्र के ग्रामीणों ने जलडेगा में 108 एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




