लोंगा एफसी ने सिम्नेश्वरी एफसी को 2-1 से हराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Sep 2025 10:08 PM
लचरागढ़ ईंदटांड़ मैदान में पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू
बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ ईंदटांड़ मैदान में लचरागढ़ फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित स्व सूरजमल अग्रवाल, स्व रघुनंदन साव, स्व स्कोलास्टिका डांग स्मृति पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई. उद्घाटन मैच लोंगा एफसी व रोबोकेरा सिम्नेश्वरी एफसी के बीच खेला गया, जिसमें लोंगा एफसी की टीम 2-1 से विजयी रही. इससे पूर्व मुख्य अतिथि 15 सूत्रीय कार्यक्रम के जिला सदस्य क्लेमेंट टेटे व विशिष्ट अतिथि लचरागढ़ मुखिया जिरेन मड़की, कोलेबिरा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, कांग्रेस कोलेबिरा प्रखंड अध्यक्ष सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, लचरागढ़ टीओपी प्रभारी जितेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव फुलकेरिया डांग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत की. मुख्य अतिथि क्लेमेंट टेटे ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें. खिलाड़ी अनुशासन बनाये रखें और खेल में बेहतर प्रदर्शन कर अपना नाम रोशन करें. क्लेमेंट टेटे ने विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी की अनुपस्थिति में उनके द्वारा दिये गये संदेश को लोगों को सुनाया. उन्होंने कहा कि खेल से आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ता है. लचरागढ़ के मुखिया जिरेन मड़की ने लोगों से कहा कि प्रतियोगिता से प्रतिभाएं निखरती हैं. सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुलभ नेल्सन डुंगडुंग और अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव फुलकेरिया डांग ने भी अपने विचार व्यक्त किये. रेफरी की भूमिका संजय समद, सुचित तोपनो, राकेश किस्कू और प्रकाश स्वइंया ने निभायी. इस अवसर पर कांग्रेस महिला प्रखंड अध्यक्ष महिमा केरकेट्टा, कांग्रेस युवा विधानसभा अध्यक्ष अमृत डुंगडुंग, पूर्वी मंडल अध्यक्ष जोसेफ सोरेंग, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राकेश कोंगाड़ी, लचरागढ़ पंचायत अध्यक्ष अलबीनुस लुगून, बरसलोया पंचायत अध्यक्ष अनिल सोरेंग, ऐडेगा पंचायत अध्यक्ष विनय बिलुंग, ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष भागीरथी साहू, युवा प्रखंड अध्यक्ष निलय प्रेम तिर्की, प्रखंड उपाध्यक्ष अनिल समद, अंतोनी बघवार, देवेंद्र लोहार, जगन्नाथ पंडा, सुधरो महाराज आदि उपस्थित थे. संचालन धर्मवीर सिंह ने किया. आज के खेल को सफल बनाने में खेल समिति के संरक्षक सुरेश द्विवेदी, कुलेश सिंह अध्यक्ष संजू साहू, उपाध्यक्ष आशीष साहू, विनीत अग्रवाल, सचिव दीपक पंडा, सह सचिव प्रवीण साहू, राजेश साहू, कोषाध्यक्ष विनय अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष अमित पंडा, मुख्य सलाहकार विनीत पंडा, मीडिया प्रभारी अविनाश साहू, सह मीडिया प्रभारी विपुल अग्रवाल, सह प्रवक्ता अंकित साव, नरे साहू, राजू साहू, सुमित साहू, कलेश्वर नायक, अनुज कुमार साहू, संगम साहू आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










