19 मवेशी लदे दो पिकअप वैन जब्त, एक तस्कर फरार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

19 मवेशी लदे दो पिकअप वैन जब्त, एक तस्कर फरार
विज्ञापन
सिमडेगा. गुप्त सूचना पर पुलिस ने दो पिकअप वैन में लदे 19 प्रतिबंधित मवेशियों को जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया. रात्रि को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्करों द्वारा दो पिकअप वाहन में गोवंशीय पशु को लोड कर बनडेगा से कुरडेग, कुल्लूकेरा-बानाबीरा होते हुए गुमला ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी एम अर्शी के आदेश पर एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में थाना प्रभारी मुफस्सिल समेत अन्य पदाधिकारियों की एक टीम गठित की गयी. टीम द्वारा कुल्लूकेरा चौक के पास दोनों पिकअप वाहन को रोका गया. पशु तस्कर पुलिस को देख कर वाहन को और तेज गति से भगाने लगे. टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा किया गया, जिसे देख कर पशु तस्कर दोनों वाहनों को रोक कर भागने लगे. एक व्यक्ति को पीछा कर पकड़ा गया. जबकि अन्य चार-पांच लोग अंधेरे का लाभ उठा कर फरार होने में सफल हो गये. वाहन की तलाशी के दौरान एक वाहन से ऐठ और दूसरे में 11 गोवंशीय पशु को बरामद किया गया. इस संबंध में मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने वाहन चालक सिपतेन राजा बनडेगा ओड़िशा निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अन्य फरार लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










