लिटिल टाइगर व एसटीसी सिमडेगा सेमीफाइनल में

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Sep 2025 10:04 PM

विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद जिला स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला हॉकी चैंपियनशिप

विज्ञापन

सिमडेगा. एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हॉकी सिमडेगा और जिला खेलकूद विभाग सिमडेगा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मेजर ध्यानचंद जिला स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला हॉकी चैंपियनशिप में बुधवार को महिला वर्ग के दो मैच व पुरुष वर्ग के दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गये. क्वार्टर फाइनल मैच में अतिथि के रूप में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओड़िशा के महासचिव सनातन साहू व मनोज कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया. पुरुष वर्ग में पहला क्वार्टर फाइनल मैच लिटिल टाइगर व मास्टर ब्रदर के बीच खेला गया, जिसमे लिटिल टाइगर ने 6-2 से मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनायी. दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच बोंडोजरा और एसटीसी सिमडेगा के बीच खेला गया. मैदानी खेल में दोनों ही टीम 2-2 गोल की बराबरी पर रही. पेनाल्टी शूटआउट कराया गया. इसमें भी दोनों बराबरी पर रहे. फिर सडनडेथ मुकाबला कराया गया, जिसमे एसटीसी सिमडेगा की टीम 8-7 से मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनायी. महिला वर्ग के लीग मैच में सीइओ सिमडेगा रोज टीम ने आरसी प्राथमिक विद्यालय कोचेडेगा को 2-0 से एवं एसटीसी सिमडेगा ने विवेकानंद क्लब को 6-0 से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किये. सीइओ सिमडेगा ईस्ट विन को डीएवी विद्यालय सिमडेगा से वाक ओवर मिला. मौके पर हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, फादर बेनेदिक कुजूर, पंखरासियुस टोप्पो, कमलेश्वर मांझी, बसंत बा, राहुल मिंज, कुनूल भेंगरा, करिश्मा परवार, रोहित बेसरा, फ्लेबियस तिर्की, सुजीत एक्का, वेदप्रकाश, कोच तारिणी कुमारी, एक्शन किड़ो, तालिम तिग्गा, नेहा कुमारी, मनीषा एक्का, अनिशा कुल्लू, बेरतीला केरकेट्टा, जॉनसन लकड़ा, मनसुख सुरीन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola