महिला आरक्षी पार्वती कुमारी सम्मानित

महिला आरक्षी पार्वती कुमारी सम्मानित
सिमडेगा. जिले में पुलिस कर्मियों के मनोबल बढ़ाने और उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एसपी द्वारा पुलिसमैन ऑफ द वीक सिमडेगा पुलिस पुरस्कार योजना की शुरुआत की गयी है. इसके तहत गुरुवार को मैगजीन गार्ड, पुलिस केंद्र में प्रतिनियुक्त महिला आरक्षी संख्या- 764 पार्वती कुमारी को सितंबर माह के तीसरे सप्ताह के लिए पुलिस मैन ऑफ द वीक सम्मान से नवाजा गया. चयनित कर्मियों की तस्वीर पूरे सप्ताह संबंधित थाना, ओपी और पुलिस प्रतिष्ठान के सूचना पट पर प्रदर्शित किया जाता है.
सरइपानी ने राजाबासा को 2-0 से हराया
ठेठईटांगर. प्रखंड मैदान में खरवार भोगता खेल विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार को सीआइ नंदकिशोर सिंह, बसंत प्रधान व जगन्नाथ प्रधान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. पहले दिन के मैच में सरइपानी फुटबॉल टीम ने राजाबासा फुटबॉल टीम को 2-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. प्रतियोगिता के पहले दिन भोगता समाज के पहान सतीश प्रधान के द्वारा विधिवत पूजा कर शहीद नीलांबर-पीतांबर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर समाज का झंडारोहण किया गया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में फुलचंद प्रधान, सुरजन प्रधान, रवि नारायण प्रधान, विरेंद्र प्रधान, सीताराम प्रधान, दिनेश प्रधान के अलावा अन्य सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




