मेहनती लोगों के सम्मान का प्रतीक है मजदूर दिवस : भूषण

काटूकोना पल्ली में आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता
सिमडेगा. मजदूर दिवस पर काटूकोना पल्ली में आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा उपस्थित थे. कार्यक्रम में कुल 15 टीमों ने भाग लेकर अपनी पारंपरिक आदिवासी संस्कृति, वेशभूषा और नृत्य कला का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में तिर्रा सीटूटोली ने प्रथम, कसदोहर खास ने द्वितीय और कसईदोहर बरटोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेता टीमों को विधायक भूषण बाड़ा ने बर्तन देकर सम्मानित किया, जबकि अन्य सभी टीमों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में छोटा डेग दिया गया. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि यह दिन मेहनतकश लोगों के सम्मान का प्रतीक है. साथ ही यह हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति को सहेजने और आगे बढ़ाने का अवसर है. हमारी संस्कृति ही हमारी असली पहचान है, जिसे बचाना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है. उन्होंने युवाओं से अपनी परंपराओं से जुड़े रहने और ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. विधायक स्वयं मंच से उतर कर कलाकारों के साथ पारंपरिक नृत्य में शामिल हो गये. उनके इस सहज और उत्साहपूर्ण सहभागिता से पूरा माहौल झूम उठा और दर्शकों ने तालियों की गूंज से उनका स्वागत किया. कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष सिल्वेस्टर बघवार, पल्ली पुरोहित फादर पीटर बारला, फादर डोमनिक डांग, फादर जॉर्ज, फादर जेवियर, मुखिया बसंती डुंगडुंग, सभापति प्रदीप कुजूर, सभानेत्री रंजिता खलखो, युवा संघ अध्यक्ष अमित तिर्की आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










