कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कुरडेग प्रथम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Sep 2025 10:16 PM
जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन
सिमडेगा. राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान सिमडेगा में किया गया. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों के 18 सरकारी विद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया. विभिन्न थीम पर छात्राओं ने शानदार लोक नृत्य प्रस्तुत किये. प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश केरकेट्टा व जिला शिक्षा अधीक्षक सह प्राचार्य दीपक राम एवं निर्णायक मंडली ने संयुक्त रूप से किया. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी छात्राओं को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामना देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से क्षेत्रीय कला व संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और बच्चे भी अपनी कला संस्कृति को जान पाते हैं. जिला शिक्षा अधीक्षक ने अपनी कला व संस्कृति को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने तथा इस प्रकार की प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर शामिल होने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया. विद्यालयों के बच्चों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में क्षेत्रीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन लोकनृत्य के माध्यम से किया. निर्णायक मंडली में लोक कलाकार राधा बड़ाइक, कांशी लाल नायक एवं जगरनाथ राम उपस्थित थे. मंडली ने विभिन्न मापदंडों के आधार पर प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुरडेग को प्रथम, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सिमडेगा को द्वितीय और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय पाकरटांड़ को तृतीय स्थान घोषित किया. पुरस्कार वितरण निर्णायक मंडली व डायट संकाय सदस्यों द्वारा किया गया. लोकनृत्य के अवसर पर मंच संचालन सुनील कुमार गुप्ता ने किया. कार्यक्रम के सफल बनाने में संकाय सदस्य सुनीति जरिया, अनिल कुमार, कंचन मंगला किंडो व आभा एक्का का अहम योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










