ePaper

कसाई दोहर नृत्य मंडली को मिला प्रथम पुरस्कार

Updated at : 08 Sep 2025 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
कसाई दोहर नृत्य मंडली को मिला प्रथम पुरस्कार

मिलन समारोह सह लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन

सिमडेगा. सदर प्रखंड के गरजा स्थित पंचायत भवन में करम-जिउतिया मिलन समारोह सह लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान करम डाली का विधिवत पूजा गांव के पहान द्वारा किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज के प्राचार्य सह झारखंडी भाषा संस्कृति रक्षा मंच के संयोजक सत्यव्रत ठाकुर व विशिष्ट अतिथि के रूप में जेएसएलपीएस के सीसी गौतम शाहा, मानसी और लिबनुस मिंज उपस्थित थे. मुख्य अतिथि सत्यव्रत ठाकुर ने प्रकृति पर्व करम व जितिया के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने इससे जुड़े गीत, संगीत व नृत्य को बचाने की बात कही. उन्होंने झारखंडियों को प्रकृति का पूजक बताते हुए पर्यावरण की रक्षा करने व अखड़ा बचाने के लिए युवक-युवती को आगे आने की बात कही. उन्होंने झारखंड की संस्कृति को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए कहा कि झारखंड में चलना ही नृत्य है और बोलना ही गीत है. विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जेएसएलपीएस के सीसी गौतम शाहा ने भी झारखंड की संस्कृति व भाषा को समृद्ध बताते उसे बचाने की बात कही. लिबनुस मिंज ने आयोजन की प्रशंसा करते आने वाले दिनों में अखरा में कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही. कार्यक्रम के दौरान पंचायत स्तर पर करम नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन पंचायत की मुखिया बसंची डुंगडुंग की अगुवाई में किया गया. इसमें छह नृत्य दलों ने भाग लिया. इसमें कसाई दोहर नृत्य मंडली को प्रथम पुरस्कार, कसाई दोहर बरटोली को द्वितीय पुरस्कार व गरजा नवाटोली को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. तिलगा, खरवागढ़ा और जमादोहर नृत्य मंडली को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. साथ ही बेहतरीन मांदर बजाने के लिए पुनिता व अनूपा खेस व बेहतरीन गीत प्रस्तुत करने के लिए सुमित्रा देवी को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत गरजा पंचायत की दीदियों द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया. धन्यवाद ज्ञापन मुखिया बसंती डुंगडुंग ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में उप मुखिया मयंती तिर्की, खरवागढ़ा ग्रामसभा अध्यक्ष पीतांबर प्रधान, हेलेना बाड़ा, पंचायत की वार्ड सदस्य संगीता बारला, नामलेन बाड़ा, रूपा कुमारी, रोजालिया कुल्लू सलीमा खारखा, सकिला, संजू देवी और सुचित डुंगडुंग आदि ने अहम भूमिका निभायी. संचालन पुनिया नागवार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola