करम-जितिया मिलन समारोह आज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Sep 2025 11:06 PM
करम-जितिया मिलन समारोह आज
सिमडेगा. पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज में चक्रीय विकास संस्थान द्वारा पंजीकृत इकाई झारखंडी भाषा संस्कृति रक्षा मंच के तत्वावधान में 13 सितंबर को करम जितिया मिलन समारोह सह अखड़ा शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम के संयोजक सह सचिव सत्यव्रत ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. तैयारी में संस्था के संरक्षक सोहन बड़ाइक, साधु मलुआ, श्याम सुंदर मिश्रा, मोहन साव, रमेश कुमार महतो, सुरेश प्रसाद, गोरखनाथ सिंह आदि लगे हैं. कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए अखड़ा निर्माण कराया गया है. कार्यक्रम में भाषा, संस्कृति व अखड़ा संस्कृति के संवर्धन में काम करने वालों को सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम में सिमडेगा जिले की नृत्य मंडलियों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा. मुख्य अतिथि के रूप में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी, उपायुक्त कंचन सिंह, पुलिस अधीक्षक मो अर्शी, डीडीसी दीपांकर चौधरी, एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी समेत जिले के समस्त पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए रांची के प्रसिद्ध लोक कलाकारों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री महावीर नायक, पद्मश्री मधु मंसूरी एवं झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी, जिले के प्रसिद्ध लोक गायक जगदीश बड़ाइक, रूपेश बड़ाइक, अनिकेत मिंज, विजय बड़ाइक समेत अन्य कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










