कलशयात्रा निकली, अखंड हरिकीर्तन आज से
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Feb 2026 10:56 PM
उमा महेश्वर महावीर मंदिर में स्थापना दिवस
कुरडेग. उमा महेश्वर महावीर मंदिर के स्थापना दिवस पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा मंदिर परिसर से बाजे-गाजे व जयकारों के साथ खालीजोरा नदी छठ घाट पहुंची, जहां पुरोहित सूरज बीसी ने मंत्रोच्चार के साथ कलशों में जल भरवाया. इसके बाद श्रद्धालु कीर्तन मंडली के साथ नाचते-गाते हुए माइकल किंडो चौक, प्रखंड कार्यालय, बस स्टैंड, बाजार टांड़ होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचे, जहां वेदी स्थल पर अखंड हरिकीर्तन अधिवास पूजा के लिए कलश स्थापित किया गया तथा श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ पर जल अर्पित किया. मंदिर परिसर में बाल भोग प्रसाद का वितरण किया गया. मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि तीन फरवरी से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा, जिसमें झारखंड, ओड़िशा और छत्तीसगढ़ की कीर्तन मंडलियां भाग लेंगी. चार फरवरी को नगर भ्रमण एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया जायेगा.
तेली समाज की बैठक आठ को
बानो. प्रखंड के हुरदा में आठ फरवरी को तेली समाज की बैठक सह वन भोज व मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को एकजुट करना व बच्चों की शिक्षा और सामाजिक विकास पर चर्चा करना है. अध्यक्षता टकधार साहू करेंगे. आयोजकों ने तेली समाज के सभी परिवारों से आग्रह किया है कि वे सुबह आठ बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर आयोजन को सफल बनायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










