विसर्जन शोभा यात्रा निकली, मां की दी गयी विदाई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Oct 2025 10:00 PM
विसर्जन शोभा यात्रा निकली, मां की दी गयी विदाई
सिमडेगा. सिमडेगा में नवरात्र दुर्गोत्सव के बाद शुक्रवार को शहर में विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी. माता की प्रतिमा को वाहनों में सजा कर विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी. सभी पंडालों के सदस्य महावीर चौक पर जमा हुए. इसके बाद भक्तों की टोली माता के जयकारे के साथ एक साथ महाबीर चौक से भट्टी टोली कॉलेज मोड़ तक गये, फिर वहां से प्रिंस चौक तक आये. इसके बाद माता की प्रतिमा को जल विश्राम देने के लिए डिप्टीटोली स्थित जलाशय पहुंचे. शोभायात्रा के दौरान लाल परिधान व माथे पर माता की चुनरी की पट्टिका बांधे श्रद्धालु भक्ति गीत-संगीत पर थिरकते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए. डीजे पर बजते भक्ति गीत-संगीत, माता के जयकारे से पूरे शहर में भक्ति का माहौल बन गया. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हुईं. मुख्य पथ पर भ्रमण के बाद शोभायात्रा विसर्जन तालाब पहुंचीं, जहां मां की आरती-प्रार्थना करने के बाद अगले वर्ष पुन: आने का प्रार्थना करते हुए नम आंखों से प्रतिमा को जल में विसर्जित किया गया. इस दौरान सभी पंडालों के पदधारी और सदस्य विसर्जन काफिले में साथ रहे. इस दौरान विधि व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आयी. नवज्योति नवयुवक संघ प्रिंस चौक द्वारा निकाली गयी शोभायात्रा का नेतृत्व मुख्य संरक्षक अनूप श्रीवास्तव, अध्यक्ष रामकिशुन केसरी, सचिव राजू ठाकुर, कोषाध्यक्ष तारकेश्वर भारती, नवयुवक संघ नीचे बाजार में अध्यक्ष शंभू कुमार साह, सचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष मुन्ना कुमार साहू, नवयुवक संघ राम जानकी मंदिर दुर्गा पूजा समिति में अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सचिव अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनिल मजेरिया व कमल शर्मा, दुर्गा पूजा समिति राम नगर में अध्यक्ष मनोज झा, सचिव सुमन दास, कोषाध्यक्ष अरुण शर्मा, दुर्गा पूजा समिति सामटोली में अध्यक्ष अवधेश प्रसाद, सचिव सुशांत कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील सिन्हा, दुर्गा पूजा समिति कुंज नगर अध्यक्ष रामजी यादव, सचिव परशुराम साहू, कोषाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, ओंकार दुर्गा पूजा समिति नगर भवन में अध्यक्ष सोनी वर्मा, सचिव अंकित सिन्हा, कोषाध्यक्ष शशिकांत साह, यूथ कंबीनेशन गुलजार गली में अध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद, सचिव मनीष केसरी ,कोषाध्यक्ष पप्पू चौधरी के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










