झामुमो ने निकाला झारखंडी अधिकार मार्च

Updated at : 23 Aug 2024 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो ने निकाला झारखंडी अधिकार मार्च

केंद्र सरकार ने झारखंड के हक व अधिकार को छीना है : जिलाध्यक्ष

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने हमेशा झारखंड के हक व अधिकार को छीना है : जिलाध्यक्ष

सिमडेगा.

झामुमो ने अलबर्ट एक्का स्टेडियम से झारखंडी अधिकार मार्च निकाला व प्रदर्शन किया. मार्च झूलन सिंह चौक, महावीर चौक, कचहरी रोड होते हुए पुनः अलबर्ट एक्का स्टेडियम पहुंच समाप्त हुआ. इसके बाद अलबर्ट एक्का स्टेडियम में सभा हुई. सभा में झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडूलना ने कहा कि राज्य गठन के बाद 20 वर्ष तक भाजपा की सरकार झारखंड की सत्ता का भोग करती रही. 2019 में जब झारखंडी जनता ने भाजपा से सत्ता छीन कर एक युवा आदिवासी नेता हेमंत सोरेन को सत्ता सौंपी, तो भाजपा के लोग बौखला गये. यहीं से भाजपा ने द्वेष की राजनीति शुरू की. भाजपा की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार झारखंड के हक व अधिकार को हमेशा छीनने का कार्य किया गया है. केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों में हमेशा झारखंड राज्य की उपेक्षा की गयी है. भोली-भाली झारखंडियों के हक, अधिकार व सम्मान को कुचलने का प्रयास किया गया. जिला सचिव शफीक खान ने कहा सरकार गठन के बाद से ही भाजपा के लोग सरकार गिराने की जुगत में लगे रहे. लेकिन जब इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली, तो राज्य के मुख्यमंत्री को झूठे आरोप में जेल में डाल दिया. इडी व सीबीआइ जैसी संस्थाएं उनके इशारे पर कार्य करती हैं. लेकिन सच की हमेशा जीत होती है. केंद्रीय सदस्य मो शाहिद ने कहा कि राज्य की जनता भी भाजपा के इस द्वेष की राजनीति को समझ गयी है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, जिला कोषाध्यक्ष नोवास केरकेट्टा, बिरजो कंडुलना, फिरोज अली राकेश लकड़ा, जिला संगठन सचिव कल्याण मिंज, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष संजू डांग, जिला युवा मोर्चा सचिव राजेश टोप्पो, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनील सुरीन, छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष पुनीत तिर्की, बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष मो इरशाद, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मो साबिर अंसारी, नगर अध्यक्ष संजय तिर्की, नगर उपाध्यक्ष संदीप मिंज, कुलदीप कुल्लू, जेलासिस कंडूलना, प्रेम प्रकाश किंडो, प्रिंस कुल्लू, प्रदीप कुजूर, प्रकाश बागे, वकील खान, क्लेमेंट बाड़ा, अमलेन समद, सुमन मिंज, विकास कंडुलना, रितेश बड़ाईक, मो जावेद, प्रेम धनी हेमरोम, आसरेन तिर्की, वीरेंद्र बाड़ा, प्रफुल्ल मिंज, किशोर डांग, अमजद ओहदार, आजाद आलम, विकास कंडूलना, साकेत धानवार, सुशील टेटे आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola