सिमडेगा में एक साथ 8 फरार वारंटी गिरफ्तार, 2020 के मामले में सभी को भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते एसडीपीओ धर्मदेव पासवान

सिमडेगा एसपी के निर्देश पर पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में विशेष पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है. 2020 के मामले में फरार चल रहे आठ गैरजमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है. सभी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

सिमडेगा से रविकांत साहू की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Simdega News: सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर पाकरटांड़ थाना कांड संख्या 12/2020 में फरार चल रहे गैरजमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विशेष टीम ने चलाया छापेमारी अभियान

पुलिस के अनुसार पाकरटांड़ थाना कांड संख्या 12/2020, दिनांक 16 अगस्त 2020 में तत्कालीन भारतीय दंड संहिता की धाराएं 341, 323, 353, 427, 147, 149, 188, 269 और 270 के अलावा आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 54 के तहत मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे गैरजमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम ने लगातार छापेमारी और सत्यापन अभियान चलाकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया.

ये वारंटी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने जिन आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया है, उनमें विपिन टोप्पो, प्रशांत बेक उर्फ प्रसन्न बेक, नीलम तिर्की उर्फ लिलम तिर्की, सुकरा तुरी, गणेश मांझी उर्फ गणेश तुरी, आलोक तिर्की, संजू बा उर्फ संजय बा और इस्माइल बाड़ा शामिल हैं. सभी आरोपी पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

डीएसपी रनवीर सिंह ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि जिले में लंबित मामलों के फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें...

'मंत्री महोदया, सिमडेगा के गांवों को टापू बनने से बचाएं', दीपिका पांडेय सिंह से मिले विधायक भूषण बाड़ा

मंईयां सम्मान योजना : रांची की 3.66 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 275 करोड़ रुपये


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola